Posts

Showing posts from July, 2014

वो मेरे कुछ बेहद अपने पल

Image
                                                                                  वो मेरे कुछ बेहद अपने पल     रोज सुबह सवेरे का सैर सपाटा   और मेरी   रोज की  ये   दिनचर्या   धरती के छोर से   झाँकती हुई    वो   सुबह की लालिमा   और   मन को सुकून देती   मिटटी की वो   सोंधी  खुशबू   फूलों के वो    चटक रंग , और वो    उड़ान भरते   जीव जंतु     कहीं  है   कोयल की कूक   तो कहीं  है   वानरों का उत्पात दीखता है हर जगह   उस ईश्वर का ही प्रताप   कभी  छायाचित्र लेना तो   कभी दूब पर यूँ ही    बैठ जाना     कभी पतंगों को हवा में स्थिर   तो   कभी इठलाते हुए    उड़ते निहारना       कभी बादलों का   गरजना   तो   कभी जम कर बरसना     कोमल पौधों का   मुर्झाना   तो कभी    ख़ुशी   से  लहलहाना   भ्रमण करते ये देखते   हुए करती हूँ  अपनी    सोच का विस्तार   और  धीरे धीरे हौले हौले    लेता है    एक सुप्त   सपना    आकार अपनी सोच को देती हूँ   फिर   एक प्रेरणामई    स्वरुप   जो लेती    है कागज़ पर   एक    संवेदनशील   कवि

एक सुनहरा सफर

Image
  साँसारिक सफर के  हमसफ़र  तुम और मैं अपने अपने फन में मगन गुफ्तगू करते चलते गए अनवरत और देखो तो कहाँ तक निकल आये आह्लादित हूँ मैं तुम्हारी इस उम्दा पहचान से इस सकारात्मक सोच से इन  विवेकी अभिव्यक्तियों  से इन मनीषी कथनों से इन चिन्तनशील अदाओं से तो फिर क्यों न आवाज़ दूँ अपनी इन भावनाओं को आकांक्षाओं को अपेक्षाओं को कुछ गहराती कुछ उफनती अंतर्मन की इन उम्मीदों को और चलती रहूँ छोड़  पीछे  कुछ अंधकारमयी साए लिए हुए शाश्वत एक चिरकालिक  पूर्णविराम की उम्मीद अर्चना टंडन

गुरुत्वाकर्षण

Image
गुरुत्वाकर्षण का केंद्र मुझमें  है और तुम में भी धरती में है और मंगल में भी  सूरज में है और चाँद में भी  और हम सब को खींच रहा है  अपने ही अंदर के देवत्व का आकर्षण  जिसे सब कहते हैं गुरुत्वाकर्षण  अपने गुरुत्वाकर्षण से खींचते दूसरों के से खिंचते  कभी रोते  तो कभी हँसते गाते कभी रुलाते तो कभी हँसाते  कुछ पल जीते कुछ जिलाते कुछ को सहारा देते तो कुछ से लेते  कुछ हासिल करने की चाह लिए कभी कुछ खोते कभी पाते  चले जा रहे हैं उसके गुरुत्वाकर्षण से  खिंचे उस गुरु से मिलने उसके अंदर समाने  उस अनंत परमात्मा का आकर्षण  ही  है  असली गुरुत्वाकर्षण -- अर्चना टंडन  

ज़िन्दगी मेरी कलम से

Image
        ज़िन्दगी मेरी कलम से किताब मेरी कलम मेरी सोच मेरी  मगर जो लिखती हूँ वो दुनिया से ही सीखा है  अश्क है रश्क है या ख़ुशी के दो लफ्ज़ हैं  ये फसानों को बयां करती रचना मेरी है समझ समझ की  बात  है वरना   ज़िन्दगी  भी तो इक  बिसात  है ग़र   समझ  सकें हम इस बात  को तो  हंस कर गुजार लेंगे  ईश्वर की इस सौगात  को  नवाज़िश  करम  शुक्रिया  मेहरबानी  करते  करते गुजारोगे  जो  ज़िंदगानी  रहमतों की बारिश से जो फिर सजेगी ज़िन्दगी की धुरी  तो  रह न जाएगी फिर  कोई भी ख्वाहिश अधूरी ज़िन्दगी सुलझती है  या कि ज़िन्दगी  उलझती है  वक़्त  बदलता  है  य़ा कि  वक़्त  संवरता  है   क्या  आज  की परेशानी  है  बीते  कल  की  पशेमानी  का  सबब या   कि  होगी  कल  की  रवानी  आज  की  अक़ीदतों  का  सबब  ... है  खुदा   पर  जो  ईमान  अगर ..  तो फिर क्यों हो परेशान  इस कदर -- अर्चना 

आग़ोशे -- तन्हाई

Image
आगोशे – तन्हाई जली हूँ मैं कहीं रोशनी बिखेरने के लिए    जान कर भी कि इस जूनून का अंत रुसवा ई है तनहा न समझ तू मुझे सुकून मिला है मुझे इस आगोशे त न्हाई में अर्चना टंडन 

एक अर्थपूर्ण सफर की प्यास

Image
जिस रचना में एहसास को महसूस न कर सकें जिस रचना से ईमान पर  लगाम न कस सकें जिन रचनाओं को शाब्दिक लहू से सींच न सकें ऐसी ग़ज़ल में कुछ कमी महसूस होगी मुझे हर रचना में एक सच्चाई हो कुछ कल्पना कुछ गहराई हो ऐसा कुछ लिखें और रचें हम कि नासमझी के  अंधेरे को कम कर सकें हम रचनाओं से अपनी एक जीवंत संदेश दे सकें हम उत्साह और समझ से सही को सही और गलत को गलत ठहरा सकें हम भागते ज़माने को ठहराव दें और ठहरे ज़माने को चला सकें हम कुछ को सहारा दें तो कुछ से सहारा पा गति पा सकें हम ऐसी रचना की कल्पना में मैं भी चल तो दी पर क्या इसे पूर्ण  कर पाऊँगी पूर्ण विश्वास है चलूंगी तो पहुँचूगी भी और अंतर्मन को कहीं विश्राम भी दे पाऊँगी  अर्चना