Posts

Showing posts from March, 2016

पात्र हर युग हर काल के

Image
दुर्योधन चित्त करें सिंघासन को नमन स्त्री का उपभोग करें  और करें उनका चरित्र हनन पराक्रमी अर्जुन करें  शौर्य और पराक्रम का चयन अपने बाहुबल द्वारा करें वो माता स्वरुपी स्त्री को नमन श्रीकृष्ण स्वरूपी समझें स्त्री की लाज को उसका धन रास भी रचाएं तो करें उसकी लाज का प्रबंधन ये चरित्र नहीं हैं पात्र  सिर्फ महाभारत के ये तो पात्र हैं हर युग हर काल के  हर स्त्री को होगा जागना  दुर्योधन अर्जुन श्रीकृष्ण को होगा पहचानना  लाज की अपनी रक्षा करते हुए  फर्जों को होगा निभाना  डॉ अर्चना टंडन