धोखे का फलसफा

 


धोखे के अंधियारों को मिटा

धोखे से निपटना सीखा

नुक्सान बर्दाश्त कर

बिना शिकवा शिकायत के

धोखेबाजों से किनारा करना सीखा


दूसरे की कारस्तानियों पर

बिना खीजे रास्ता बदल, गुज़रना सीखा

अगले के धोखे को उसका खुद से धोखा समझ

उसे उसकी मजबूरी मान माफ करना सीखा


बिना समझौता करे धोखे के फलसफे को समझ

परिदृश्य में लोगों की मनोदशा को भाँपना सीखा

इस तरह धोखे के चक्रव्यूहों से खुद को बचा 

आज़ादी पा खुद से खुद में जीना सीखा


डॉ अर्चना टंडन







Comments

Popular posts from this blog

बेशकीमती लिबास

VIOLENCE AGAINST DOCTORS

Beyond Recognition: Discovering Peace in One's Own Existence