प्यार- एक अबूझ पहेली





प्यार 
एक बयार
भिगोती हुई फुहार
सुनाई देती एक धुन
मिलन की तड़प
लुटने का एहसास
समाहित होने का ख्याल



तो क्यूँ न इस
बयार में भटक जाऊं
फुहार में भीग जाऊं
धुन में बहक  जाऊं
तड़प में मिट जाऊं 
मिट कर तुझमें समा जाऊं
समाहित हो तुझे पा जाऊं 






अर्चना टंडन 


Comments